Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

विनेश फोगाट की गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल, लिखा….लापता विधायक की तलाश..दिखें तो जुलाना वालों को संपर्क करें

विनेश फोगाट के पीए सोनू ने बताया था कि कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया हुआ है. महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव में प्रचार के लिए ड्यूटी लगाई गई है

वायरल पोस्टर.

हरियाणा में जुलाना से विधायक और ओलंपियन विनेश फोगाट ( Vinesh Phogat) की गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पोस्टर में लिखा है, लापता विधायक की तलाश. पूरा विधानसभा सत्र निकल गया, लेकिन विधायक मैडम पूरे सत्र से लापता रही. अगर किसी को दिखें तो जुलाना वालों को संपर्क करें.

पार्टी ने चुनाव में प्रचार के लिए ड्यूटी लगाई

विनेश फोगाट के पीए सोनू ने बताया था कि कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया हुआ है. महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव में प्रचार के लिए ड्यूटी लगाई गई है. वह प्रचार में व्यस्त होने की वजह से विधानसभा सत्र शामिल नहीं हुईं. लेकिन, जुलाना (Julana) विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

बता दें कि 19 नवंबर तक हरियाणा विधानसभा का 4 दिवसीय सत्र चला था. इस सत्र में विधायक विनेश फोगाट शामिल नहीं हुईं. विनेश ने वायनाड संसदीय उपचुनाव में प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए प्रचार किया था. इसके बाद वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गई थीं.

पहली बार बनी हैं विधायक

विनेश फोगाट ने कुश्ती से सन्यास के बाद राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की. विनेश ने भाजपा उम्मीदवार योगेश बैरागी को हराया था. विनेश को 65 हजार 80 और बैरागी को 59 हजार 65 वोट मिले थे. जबकि इनेलो-बसपा के उम्मीदवार डॉ. सुरेंद्र लाठर को 10 हजार 158 वोट मिले थे.


ये भी पढ़ें: LIC के विरोध में क्यों आए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin, इस कारण खड़ा हुआ विवाद


–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital