Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की दर्दनाक मौत

यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब ये डॉक्टर लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे.

Agra-Lucknow Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा.

उत्तर प्रदेश के सैफई में स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब ये डॉक्टर लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे. उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी बुधवार तड़के लगभग तीन बजे डिवाइडर से टकरा गई, जिससे सभी डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी डॉक्टर्स

बता दें कि कन्नौज के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा बुधवार को तड़के करीब 4 बजे हुआ. जानकारी के अनुसार, सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टर अपनी कार से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. इस दौरान कार एक ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई, पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

सीएम योगी ने जताया शोक

हादसे की जानकारी मिलने पर सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र उपचार के निर्देश दिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism