Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिमाचल प्रदेश: सरकारी बस में ऑडियो चलाकर आचार्य प्रमोद कृष्णम के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सरकारी बस में बीते दिनों एक आपत्तिजनक ऑडियो चलाकर आचार्य प्रमोद कृष्णम और अन्य नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार का मामला सामने आया है.

Acharya Pramod Krishnam (1)

आचार्य प्रमोद कृष्णम (फाइल फोटो).

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सरकारी बस में बीते दिनों सार्वजनिक रूप से ऊंची आवाज में एक ऑडियो प्रोग्राम चलाया जा रहा था. जिसमें आचार्य प्रमोद कृष्णम और अन्य के बीच बातचीत हो रही थी. कथित ऑडियो में केंद्र सरकार में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, भारत सरकार और बीच-बीच में अखिलेश यादव, ममता, और तेजस्वी यादव के नाम भी आ रहे थे. आरोप है कि राज्य सरकार की बस में ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार किया जा रहा था.

अवर सचिव से की गई थी शिकायत

शिकायतकर्ता सैमुयल प्रकाश ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के अवर सचिव से इस घटना की शिकायत की. जिसके बाद हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उप-मण्डलीय प्रबंधक ने बस चालक को आदेश जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टकरण मांगा है. साथ ही यह भी कहा है कि सार्वजनिक तौर पर सरकारी वाहन में इस तरह से किसी भी राजनेता कि विरुद्ध ऐसी बातचीत का ऑडियो चलाना उचित नहीं है.

कब का है मामला?

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम विभाग ने एक नोटिश जारी किया है, जिसमें इस बात का उल्लेख है कि बीते 1 नवंबर 2024 को शिमला से संजौली जा रही बस में सार्वजनिक तौर एक ऑडियो प्रोग्राम चलाया गया. लेकिन, अब बस चालक को इस मामले को लेकर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital