Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की बढीं मुश्किलें, दिग्गज गेंदबाज हुआ बाहर, इन 2 नए खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. यह मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं.

Border Gavaskar Trophy: भारत ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. यह मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं.

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, हेजलवुड बाहर

दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड साइड स्ट्रेन के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं. पर्थ टेस्ट में हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट लेकर भारत को 150 रन पर समेट दिया था. दूसरी पारी में भी उन्होंने एक विकेट लिया था.

हेजलवुड की अनुपस्थिति में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सीन एबॉट और ब्रैंडन डोगेट को टीम में शामिल किया है. हालांकि दोनों का टेस्ट डेब्यू अभी तक नहीं हुआ है. एबॉट ने 26 वनडे और 20 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 55 विकेट लिए हैं.

स्कॉट बोलैंड को मिल सकता है मौका

हेजलवुड की गैरमौजूदगी में स्कॉट बोलैंड का प्लेइंग-11 में शामिल होना लगभग तय है. बोलैंड को पर्थ टेस्ट में मौका नहीं मिला था. उन्होंने आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में हेडिंग्ले में खेला था. एडिलेड में यह उनका दूसरा टेस्ट हो सकता है. इससे पहले उन्होंने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां मैच खेला था.

शुभमन गिल हुए फिट

जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका लगा है वहीं भारतीय टीम के लिए राहत की खबर है. स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अब पूरी तरह से फिट हैं एयर उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है. चोट के कारण वे पर्थ टेस्ट नहीं खेल पाए थे. अब उनके दूसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद है.

दुसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर, ब्रैंडन डोगेट, सीन एबॉट.

भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest