Bharat Express DD Free Dish

IAS अधिकारी संजीव हंस और उनके करीबियों के खिलाफ करीब 20 हजार पन्नों की चार्जशीट अदालत में दायर

ईडी का कहना है कि IAS अधिकारी संजीव हंस ने गैरकानूनी तरीके से पैसे कमाए और उसे प्रॉपर्टी में लगाया. जांच में हंस के कई ठिकानों पर छापे मारे गए थे. ईडी ने हंस की पत्नी से भी पूछताछ की थी.

enforcement directorate
Edited by Akansha

IAS Sanjeev Hans News: प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ पटना की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल किया है. करीब 20 हजार पन्नों का चार्जशीट है. ईडी द्वारा दायर चार्जशीट में संजीव हंस के साथ ही उनके करीबी प्रवीण चौधरी, पुष्पराज के नाम शामिल है. चार्जशीट में ऊर्जा मंत्रालय में काम करने वाले कई ठेकेदारों के नाम भी लिए गए हैं.

ईडी ने 23 करोड़ की संपत्ति की जब्त

इस मामले में ईडी करीब 23.72 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त किया है. यह प्रोपर्टी दिल्ली, नागपुर, जयपुर स्थित कई चल अचल संपत्तियां शामिल है. ईडी ने कोर्ट को जांच से जुड़े कई दस्तावेज, मोबाइल और लैपटॉप भी सौंपे है. ईडी का कहना है कि हंस ने गैरकानूनी तरीके से पैसे कमाए और उसे प्रॉपर्टी में लगाया. जांच में हंस के कई ठिकानों पर छापे मारे गए थे. ईडी ने हंस की पत्नी से भी पूछताछ की थी. ईडी ने कुछ दिन पहले ही हंस के खिलाफ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था.

संजीव हंस और उनके करीबियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ईडी का मानना है कि संजीव हंस की पत्नी सहित अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ सबूत मौजूद है. इससे पहले संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. ईडी ने सर्च ऑपरेशन के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत मिला था. ईडी द्वारा की गई अभी तक के सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 90 लाख रुपए समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत बरामद किया है.

ये भी पढ़ें: भारत ने नवंबर में स्मार्टफोन निर्यात में बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 20,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

ED ने मामले की जांच की शुरू

बता दें कि 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हंस उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन पर और आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव पर गैंगरेप का आरोप लगा था. पटना एसएसपी राजीव मिश्रा द्वारा अपनी पर्यवेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ईडी ने मामले की जांच शुरू की. जिसमें स्पष्ट रूप से बड़े पैमाने पर पैसे के लेन-देन का उल्लेख किया गया है.

इसी मामले में 9 जुलाई को भी दिल्ली, पंजाब और बिहार के कई इलाकों में थी सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की गई थी. अभी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में जो सर्च ऑपरेशन हुए है इसमें कैश पैसा और 15 किलो सिल्वर बुलियन जब्त किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read