Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अमेरिका के बाद भारतीय Stock Market में मचा हाहाकार! 1100 अंक टूटा Sensex, इन Shares के दाम में भारी गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ दो शेयरों में उछाल है, जबकि बाकी सभी में गिरावट आई है. इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा 3 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

share market

शेयर मार्केट क्रैश. (फाइल फोटो)

कल रात अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिसका असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ रहा है. आज सुबह, सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा गिरकर खुला, जबकि निफ्टी में 400 अंक से अधिक की गिरावट आई है.

क्यों आई गिरावट?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने रात में 0.25 फीसदी की दर में कटौती का ऐलान किया, जिसके बाद बाजार का माहौल बिगड़ गया. फेडरल रिजर्व के इस फैसले के बाद और दो कटौती की संभावना जताई जा रही है. इस समय सेंसेक्स 917 अंक गिरकर 79,238.08 पर कारोबार कर रहा है, और निफ्टी 283 अंक गिरकर 23,914.95 पर है. बैंक निफ्टी में भी 744 अंक की गिरावट आई है.

सिर्फ दो शेयर उछले

बीएसई सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ दो शेयरों में उछाल है, जबकि बाकी सभी में गिरावट आई है. इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा 3 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी के 47 शेयरों में दबाव नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें- मुंबई International Airport पर नवंबर में आए 47 लाख से ज्यादा यात्री, कार्गो वॉल्यूम भी 11 फीसदी बढ़ा

इन शेयर्स में आई गिरावट

एशियन पेंट्स, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल, महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. वहीं, स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भारती हेक्साकॉम, नायका, त्रिवेणी टरबाइन, फाइव स्टार बिजनेस, सोनाटा सॉफ्टवेयर, और कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में करीब 3 फीसदी तक की गिरावट देखी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital