Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra: पुणे में डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत

महाराष्ट्र के पुणे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. पुणे में एक तेज रफ्तार डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया.

सांकेतिक तस्वीर.

महाराष्ट्र के पुणे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. पुणे में एक तेज रफ्तार डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

जिन लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें-

जानकी दिनेश पवार (21)

रिनिशा विनोद पवार (18)

रोशन शशादू भोसले (9)

नगेश निवृत्ती पवार (27)

दर्शन संजय वैराळ (18)

आलिशा विनोद पवार (47)

जानकारी के अनुसार, ये हादसा वाघोली के केसनंद फाटा पर पुलिस थाने के सामने हुई है. आज रात करीब साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर ने लोगों को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि डंपर का ड्राइवर नशे में था, जिसके चलते यह घटना हुई है.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वालों में विशाल विनोद पवार वय (22), वैभवी रितेश पवार वय (1) और वैभव रितेश पवार वय (2) का नाम शामिल है.

हादसे में हुई थी दो लोगों की मौत

गौरतलब है कि इसी महीने पुणे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई थी, इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. यह घटना पुणे के इंदापुर तहसील इलाके में हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital