Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CAT 2024 के रिजल्ट को दिल्ली हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, सुनवाई 3 जनवरी को

CAT 2024 के रिजल्ट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें एक प्रश्न में त्रुटि होने और रिजल्ट की जल्दीबाजी को लेकर आपत्ति जताई गई है.

Court

CAT 2024 Result: भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) एवं अन्य बिजनेस स्कूलों में नामांकन के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2024) के रिजल्ट को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है और उसके लिए याचिका दाखिल की गई है. इस मामले में जवाब रिकार्ड पर नहीं आने को देखते हुए कोर्ट ने सुनवाई 3 जनवरी के लिए स्थगित कर दी.उस दिन न्यायमूर्ति तारा वितस्ता गंजू एवं न्यायमूर्ति अनीश दयाल की पीठ सुनवाई करेंगे.

इससे पहले कोर्ट ने 24 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और परीक्षा आयोजित करने वाले कैट के संयोजक (आईआईएम), कोलकाता से जवाब मांगा था.

कैट का परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित किया गया था और उसका उत्तर 3 दिसंबर को जारी किया गया था. उसे एक अभ्यर्थी ने चुनौती दी और कहा कि परीक्षा के पेपर के कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन के एक प्रश्न में त्रुटि है. आपत्ति के बावजूद उत्तर पुस्तिका में बिना कोई बदलाव के उसे जारी कर दिया गया है. जबकि उसके आपत्ति का समर्थन कई कैट कोचिंग सेंटरों के विशेषज्ञों एवं संकाय सदस्यों ने किया है.

याचिकाकर्ता अभ्यर्थी ने यह भी कहा है कि कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन पर लगभग 272 अभ्यर्थियों ने आपत्तियां की थी. इसके बावजूद कोलकाता आईआईएम ने जल्दीबाजी दिखाते हुए 19 दिसंबर को रिजल्ट घोषित कर दिया, जबकि रिजल्ट जनवरी के दूसरे सप्ताह में आना था. इस तरह का जल्दीबाजी बहुत कुछ कह रहा है. इस दशा में कोर्ट रिजल्ट को रद्द कर दे और सही उत्तरों का पता लगाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन करने का निर्देश दिया जाए.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला शौचालयों की चिंताजनक स्थिति पर लिया संज्ञान, PWD को सुधारात्मक आदेश

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital