Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता- अमर्त्य सेन 

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता, आगामी लोकसभा चुनाव में अहम होगी क्षेत्रीय दलों की भूमिका. अमर्त्य सेन ने कहा कि ये सोचना गलत है कि 2024 का लोकसभा चुनाव पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में होगा. अमर्त्य सेन ने कहा कि ये सोचना भी गलत है कि ऐसी कोई दूसरी पार्टी नहीं है, जो बीजेपी की जगह ले सकती है. सेन ने कहा कि भाजपा ने भारत की दृष्टि को काफी हद तक कम कर दिया है. अमर्त्य सेन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी में भारत का अगला प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है, लेकिन इससे पहले ये भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी को लेकर जनता की निराशा को अपनी ताकत में तब्दील कर सकेंगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read

UP Tourism