Bharat Express DD Free Dish

बीजेपी नेता चित्रा वाघ की शिकायत पर पुलिस ने उर्फी जावेद का बयान दर्ज किया

बीजेपी नेता चित्रा वाघ की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने मॉडल और सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद का बयान दर्ज किया है। दरअसल वाघ ने जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद जावेद अम्बोली थाने में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचीं। चित्रा वाघ महाराष्ट्र बीजेपी की महिला इकाई की अध्यक्ष हैं और उन्होंने जावेद के सार्वजनिक स्थलों पर कथित तौर पर ‘अनुचित’ परिधान पहनने की शिकायत की थी। अधिकारी ने बताया कि वाघ की शिकायत पर अबतक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read