Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pongal: तमिलनाडु में पोंगल की धूम, जल्लीकट्टू के रोमांच के साथ तमिल के शुभ महीने ‘थाई’ की शुरुआत  

Pongal: आज के दिन तमिलनाडु में लोगों ने अपने घरों से लेकर दफ्तर को बेहद ही खूबसूरती से सजाया है. यहां तक की बाजार और सड़कें भी सुबह से ही सज कर तैयार हैं.

pongal-festival

पोंगल का जश्न मनाते लोग

Pongal: देश में आज के दिन मकर संक्रांति के अलावा तमिलनाडु में पोंगल का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. आज के दिन देश-विदेश में जहां भी तमिल लोग हैं वहां भी वे पोंगल को मनाना नहीं भूलते. पोंगल के दिन से ही तमिल के शुभ महीने ‘थाई’ की शुरुआत हो जाती है. देश दुनिया में सांडों को काबू करने का लोकप्रिय खेल ‘जल्लीकट्टू’ का आज के दिन विशेष तौर पर आयोजन किया जाता है. आज मुदैर के अवनीपुरम में जल्लीकट्टू का आयोजन किया गया, जिसे देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.

आज से पवित्र ‘थाई‘ महीने की शुरुआत

आज के दिन के महत्व को देखते हुए लोग सुबह जल्दी उठकर पोंगल के त्योहार की तैयारियां करना शुरु कर देते हैं. इस दिन लोग घरों में चावल और गुड़ का उपयोग करते हुए मिठाई बनाते हैं. तमिल लोगों में थाई महीने को काफी शुभ माना जाता है. इस महीने से मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं.

नए थाई महीने में सुख और समृद्धि के लिए आज के दिन लोगों ने ‘पोंगल-ओ-पोंगल’ का जाप भी किया. पोंगल को लेकर यहां इतनी मान्यता है कि परिवार के साथ इस त्योहार को मनाने के लिए तमिलनाडु में पिछले दो दिनों में बड़ी संख्या में लोग शहरों से अपने गांवों की ओर रवाना हुए हैं. आज के दिन सुबह से ही पूरे तमिलनाडु राज्य में त्योहार की रौनक नजर आ रही है. लोगों ने अपने घरों से लेकर दफ्तर को बेहद ही खूबसूरती से सजाया है. यहां तक की बाजार और सड़कें भी सुबह से ही सज कर तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें: Makar Snakranti 2023: कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी, मकर संक्रांति पर हरिद्वार से लेकर उज्जैन तक पर्व की धूम

जल्लीकट्टू को लेकर है धार्मिक मान्यता

आज के दिन पोंगल के उपलक्ष्य में राज्य में कई जगहों पर जल्लीकट्टू के खेल का आयोजन किया जाता है. दरअसल, जल्लीकट्टू को लेकर एक धार्मिक मान्यता भी जुड़ी हुई है. स्थानीय लोगों का मानना है कि बैल या सांड भगवान शिव के वाहन नंदी का रूप हैं. ऐसे में जो भी व्यक्ति बैल या सांड को अपने नियंत्रण में कर लेता है, उसपर भगवान शिव प्रसन्न की कृपा बनी रहती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest