पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश.
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर 126 थाना पुलिस के साथ शनिवार की देर रात बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. घायल अवस्था में बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी के पास से अवैध तमंचा और और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है.
चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 126 थाना पुलिस पुश्ता रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक युवक बाइक से आता हुआ दिखाई दिया. जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा, जब पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से आरोपी युवक घायल हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया.
दिल्ली का रहने वाला है बदमाश
आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और कारतूस का खोखा के अलावा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. आरोपी की पहचान सूरज तिवारी उर्फ राहुल के रूप में की गई है. सूरज जेजे कॉलोनी, थाना कालिंदी कुंज, दिल्ली का रहने वाला है. आरोपी पर पहले से दिल्ली के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस जांच-पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

