Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maha Kumbh: सेक्टर-19 में अडानी और इस्कॉन किचन में अखिलेश यादव ने बनाया महाप्रसाद

महाकुंभ में अखिलेश यादव ने खुद अपने हाथों से महाप्रसाद बनाया और सेवा में भाग लिया साथ ही खुद भी प्रसाद ग्रहण किया. महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने अडानी ग्रुप और इस्कॉन की इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं.

अखिलेश यादव.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई. पूजा-अर्चना के बाद अखिलेश यादव महाकुंभ के इस्कॉन शिविर भी गए. अखिलेश यादव ने सेक्टर-19 में अडानी और इस्कॉन के सहयोग से चल रहे महाप्रसाद सेवा किचन का निरीक्षण किया.

इस्कॉन के किचन में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है. अखिलेश यादव ने खुद अपने हाथों से महाप्रसाद बनाया और सेवा में भाग लिया साथ ही खुद भी प्रसाद ग्रहण किया. महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने अडानी ग्रुप और इस्कॉन की इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं.

अडानी और ISKCON मिलकर चला रहा ‘महाप्रसाद सेवा’

अडानी ग्रुप ने लोगों की सेवा के उद्देश्य से धार्मिक संस्थान इस्कॉन के साथ मिलकर प्रयागराज में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी के बीच होने वाले महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ शुरू किया है. इस ‘महाप्रसाद सेवा’ के जरिए अडानी ग्रुप महाकुंभ में आए लाखों श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा है.

पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

अखिलेश उस शिविर में भी पहुंचे जहां मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित की गई थी. यहां उन्होंने अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कन्नौज में उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि सबके नेताजी और अपने पिताजी को महाकुंभ परिसर में श्रद्धा सुमन अर्पण.

अखिलेश ने इसकी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं. इस मौके पर उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से भी मुलाकात की. इस दौरान सपा मुखिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिखा कि महाकुंभ की पुण्य-यात्रा महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है, वो भी संगम के किनारे ही, मतलब जीवन में एक बार और वो भी नदियों के मिलन स्थल पर. इसीलिए इससे ये संकल्प लेना चाहिए कि हमें जो जीवन मिला है, वो अलग-अलग दिशाओं से आती हुई धाराओं के मिलन से ही अपना सही अर्थ और मायने पा सकता है.

उन्होंने आगे लिखा, “हमें संगम की तरह जीवन भर मेलजोल का सकारात्मक संदेश देना चाहिए. सद्भाव, सौहार्द और सहनशीलता की त्रिवेणी का संगम जब-जब व्यक्ति के अंदर होगा… तब-तब हम सब महाकुंभ का अनुभव करेंगे.”


ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला, कुंभ, मथुरा और उपचुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital