प्रयागराज महाकुंभ मेला में बुधवार (29 जनवरी) को मची भगदड़ के एक दिन बाद ब्रहस्पतिवार को आग लग गई. यह आग मेला क्षेत्र के सेक्टर 22 में लगी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी के दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए. इस हादसे में किसी के जान जाने की खबर नहीं आई है. आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.
#WATCH | Fire broke out in a few tents erected in an open area under the Chatnag Ghat Police Station area in Prayagraj today. The fire was doused and there was no casualty in the incident as per the Fire Department
Video source: UP Fire Department pic.twitter.com/23kKEVkRkl
— ANI (@ANI) January 30, 2025
बुधवार यानी कल मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में भगदड़ मची थी. प्रशासन के अनुसार इस घटना में 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे जिसमें से 30 लोगों की मौत हुई थी. हालांकि यह आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है.
कुछ दिनों पहले भी लगी थी आग
इससे पहले 19 जनवरी भी महाकुंभ मेला क्षेत्र में गैस सिलिंडर फटने से आग लगी थी. यह आग महाकुंभ सेक्टर 19 में स्थित जय बजरंग बली सेवा आश्रम मैं लगी थी. तेज हवा होने की वजह से आग सेक्टर 20 तक पहुंच गई थी. इस मामले में भी किसी व्यक्ति की जान नहीं गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
