Bharat Express DD Free Dish

CBI ने IOCL अधिकारी पर दर्ज किया मामला, आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी

सीबीआई ने आईओसीएल, नोएडा डिवीजन के तत्कालीन अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मामला दर्ज किया और पांच स्थानों पर छापेमारी की, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए

CBI

सांकेतिक तस्वीर.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 28 जनवरी 2025 को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), नोएडा डिवीजन के तत्कालीन सेल्स अधिकारी/ वरिष्ठ सेल्स अधिकारी/ सहायक प्रबंधक (वर्तमान में प्रबंधक, टर्मिनल, पानीपत RCO, हरियाणा) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने 01.04.2019 से 24.05.2023 की अवधि के दौरान मेरठ-I और नोएडा-III (रिटेल सेल्स एरिया) में कार्यरत रहते हुए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की और उनकी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में ₹49,84,960/- (95.94%) अधिक संपत्ति पाई गई.

सीबीआई ने आरोपी के आवासीय और आधिकारिक परिसरों पर पांच स्थानों – 02 मुजफ्फरनगर, 01 मेरठ और 02 पानीपत में छापेमारी की. इस दौरान बैंक पासबुक, क्रेडिट कार्ड, बिक्री विलेख, वाहन आदि से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए. जांच के दौरान 5 वाहनों से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi: कपूरथला में पंजाब CM भगवंत मान के घर तलाशी लेने पहुंची EC की टीम, ‘आप’ कार्यकर्ताओं में हड़कंप!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read