राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. (फाइल फोटो)
President Murmu Address: बजट सत्र शुक्रवार (31 जनवरी) से शुरू हो रहा है. यह सत्र 31 जनवरी से लेकर 4 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित होगा. पहले चरण का समापन 13 फरवरी को होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा. परंपरा के मुताबिक बजट सत्र से पहले हर साल संसद के दोनो सदनों में राष्ट्रपति का संयुक्त रूप से अभिभाषण होता है. आज हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने देश और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया. राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को याद करते हुए नमन किया. साथ ही कुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी.
महाकुंभ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागरण का पर्व
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा,
ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है. यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागरण का पर्व है. प्रयागराज में भारत और दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है. मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
तीसरे कार्यकाल में तीन गुना तेजी से काम हो रहा है
संबोधन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले साल 26 दिसंबर को निधन हो गया था. संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने के अवसर पर शुभकामनाएं भी दीं. राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि सरकार के तीसरे कार्यकाल में पिछले प्रशासनों की तुलना में तीन गुना तेजी से काम हो रहा है. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “मेरी सरकार मध्यम वर्ग के अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. दो महीने पहले, हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया और कुछ दिन पहले, हमने 75 साल की अपनी यात्रा पूरी की, सभी भारतीयों की ओर से, मैं बाबासाहेब अंबेडकर और संविधान समिति के अन्य सभी लोगों को नमन करती हूं.”
3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण में आगे कहा कि मेरी सरकार देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में विश्वास करती है. सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मेट्रो नेटवर्क में आज देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन गया है. 2014 में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 200 किलोमीटर के करीब था, जो आज 1000 किमी पहुंच चुका है.
अन्य महत्वपूर्ण बातें
– सर्वाईकल कैसंर से लड़ने के लिए देश में अब तक 9 करोड़ महिलाओं की स्क्रीनींग की जा चुकी है.
– 40 हजार करोड़ की लागत से केन-बेतवा लिंक परियोजना पर काम
– सरकार अगले 5 सालों देश के मेडिकल कॉलेजों मे 75000 सीटों के लिए भी काम कर रही है
– 1700 नए विमानों के ऑर्डर दिए.
– 2023-24 में रिकॉर्ड 332 मिलीयन टन अनाज उत्पदन हुआ.
– भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक है.
– 2025 को अधिकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है.
– पिछले 10 वर्षों में आदिवासी इलाकों में 30 मेडिकल कॉलेज खोले गए.
– सरकार ने 1500 से ज्यादा कानून निरस्त किए.
– सरकार ने 3500 प्रवधानों को अपराधमुक्त किया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



