प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मोटापे से लड़ने और तेल की खपत कम करने का आह्वान किया, जिसे डॉक्टरों, खिलाड़ियों और समाज के विभिन्न वर्गों से व्यापक समर्थन मिला है.
देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि मोटापा मधुमेह (डायबिटीज), हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है.
उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट का जिक्र करते हुए व्यायाम और संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया. खासतौर पर अस्वास्थ्यकर वसा और तेल के सेवन को कम करने की जरूरत बताई. प्रधानमंत्री ने तेल की दैनिक खपत को 10% तक घटाने का अनूठा सुझाव दिया, जिससे लोग बेहतर स्वास्थ्य की ओर बढ़ सकें.
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी प्रधानमंत्री के इस संदेश की सराहना की और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया.
How true!! I’ve been saying this for years now…love it that the PM himself has put it so aptly. Health hai toh sab kuchh hai. Obesity se fight karne ke sabse bade hathiyaar
1. Enough sleep
2. Fresh air and Sunlight
3. No processed food, less oil. Trust the good old desi ghee… pic.twitter.com/CxnYjb4AHv— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 30, 2025
स्वास्थ्य जगत ने किया समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोटापे से लड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के आह्वान को स्वास्थ्य जगत से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दक्षिण-पूर्व एशिया ने प्रधानमंत्री के नियमित शारीरिक गतिविधि और संतुलित पोषण युक्त आहार की अपील को महत्वपूर्ण बताया.
Prime Minister 🇮🇳 @narendramodi calls for regular physical activity and balanced nutritious #diet to address growing #obesity and related noncommunicable diseases like #diabetes, heart disease. #beatNCDs@PMOIndia @FitIndiaOff @MoHFW_INDIA @WHO @DrTedros @drSaimaWazed https://t.co/RyWgJRKpgn
— World Health Organization South-East Asia (@WHOSEARO) January 31, 2025
पी. डी. हिंदुजा अस्पताल के सीईओ गौतम खन्ना ने इसे मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए समयानुसार दिया गया एक अहम संदेश बताया.
उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विसेज के फाउंडर डायरेक्टर, डॉ. शुचिन बजाज ने कहा कि मोटापा एक गंभीर चुनौती है जिससे हमें तुरंत और मिलकर लड़ना होगा. अन्य कई डॉक्टरों ने भी मोटापे के खतरे को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया.
देशभर के कई अस्पतालों, मेडिकल संगठनों और संस्थाओं ने भी इस पहल का समर्थन किया है, जिनमें इंडियन डेंटल एसोसिएशन, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल और दिल्ली एंडोक्राइन सोसाइटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं शामिल हैं.
खेल जगत से भी मिला समर्थन
खेल जगत से भी प्रधानमंत्री की इस पहल को समर्थन मिल रहा है. मशहूर बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा कि संतुलित आहार, व्यायाम और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किया गया अभियान सराहनीय है.
Watch: On PM Modi's 'Fit India' movement, Boxer Vijender Singh says, "The campaign launched by PM Modi regarding balanced diet, exercise and health is commendable. This initiative can greatly benefit many people, especially those suffering from diabetes or obesity. By making… pic.twitter.com/nZfbrQeBwa
— IANS (@ians_india) January 30, 2025
फिटनेस कोच मिकी मेहता और वर्ल्ड चैंपियनशिप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉक्सर गौरव बिधूड़ी ने भी प्रधानमंत्री की इस पहल की प्रशंसा करते हुए लोगों से इसे अपनाने की अपील की.
Mumbai: On PM Modi's 'Fit India' movement, Mickey Mehta, Fit India champion and Fitness coach, says, "What Prime Minister Narendra Modi said is absolutely correct. Obesity is a serious issue, and it can lead to death in the long run. Along with obesity, there can be several… pic.twitter.com/youooybZ3n
— IANS (@ians_india) January 30, 2025
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



