Bharat Express DD Free Dish

बस और ट्रक की टक्कर से लगी आग, 41 लोगों की मौत, जाने कहां हुई घटना

दक्षिणी मैक्सिको के टबैस्को राज्य में एक ट्रक और बस के बीच टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे 41 लोगों की जान चली गई. हादसे में बस में सवार 38 यात्री और दो ड्राइवरों की मौत हो गई, जबकि ट्रक के ड्राइवर की भी जान गई.

Bus Accident

Bus Accident: दक्षिणी मैक्सिको में एक र्ददनाक देखने को मिला है बताया जा रहा है कि एक ट्रक से बस में टक्कर लगने से ट्रक में आग लग गई जिससे हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई. मैक्सिको के टबैस्को राज्य की सरकार ने कहा कि बस में 48 यात्री सवार थे, जिसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई.

बस कैनकन से टबैस्को आ रही थी. इस हादसे में बस में सवार 38 यात्रियों और दो ड्राइवरों की मौत हो गई और ट्रक के ड्राइवर की भी मौत हो गई. तस्वीरें देखने से यह पता चलता है कि टक्कर के बाद बस आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह से जल कर खाक हो गई.

बस में सिर्फ बचें फ्रेम

आग बुझने के बाद सिर्फ बस फ्रेम ही बचे थे. टबैस्को के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 38 शव बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि घटना में बस से साक्ष्यों की बरामदगी का काम जारी है. बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने भी इस हादसे की पुष्टि की है और कहा कि जो कुछ हुआ उसके लिए बहुत दुखी हूं. साथ ही टूर्स एकोस्टा ने यह भी कहा कि हम अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिस कर रहे हैं कि हादसे के पीछे क्या कारण थे.

शव को पहुंचाया जाएगा लोगों के घर

बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने आगे कहा, ‘सार्वजनिक मंत्रालय ने हमें इस बात कि जानकारी दी हैं कि जांच कैंडेलारिया, कैंपेचे नगर पालिका के अभियोजक कार्यालय में प्रभावी होगी, इस बस हादसे में जिन लोगों ने जान गंवाये है उन लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों को संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए इस विभाग में जाना होगा.

टबैस्को सरकार के सचिव रामिरो लोपेज ने कहा कि अधिकारी इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या और उनकी पहचान के बारे में जानकारी जल्द देंगे. स्थानीय नगर पालिका परिषद पलासियो म्युनिसिपल डी कोमलकाल्को ने कहा है कि वह बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को उनके मूल निवास स्थान तक पहुंचाने में मदद करेगी.


ये भी पढ़ें:…आ गई शामत! बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर, 2 जवान शहीद


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read