Urdu Conclave 2026

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्‍सल एनकाउंटर: 31 नक्सलियों की लाशें बरामद, 2 जवान शहीद; बीजापुर में सर्च ऑपरेशन जारी

Naxal Encounter In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ी मुठभेड़ में दो दर्जन से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है. हालांकि, वहां सुरक्षाबलों के 2 जवान शहीद हो गए हैं. जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

Chhattisgarh Naxalite Attack

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Naxal Encounter News: छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी जंग छिड़ गई है. दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी में 31 नक्सलियों की मौत होने की खबर है, वहीं, सुरक्षाबल के 2 जवान भी शहीद हुए हैं. वे दोनों जवान DRG और STF से बताए जा रहे हैं.

आज दोपहर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि मुठभेड़ में दो जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं और मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है.

बीजापुर जिले में सर्च ऑपरेशन जारी

इस मुठभेड़ के बाद बीजापुर जिले में सर्च ऑपरेशन जारी है. बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने बताया कि जंगली इलाके में माओवादियों-नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया था. सुरक्षाबलों में बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल थे.

वहीं, बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने जानकारी दी कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

naxal encounter in chhattisgarh

वर्ष 2024 में मारे गए थे 219 नक्सली

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में 81 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 65 बस्तर संभाग से हैं. 2024 में अब तक सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था. इस अभियान में बीजापुर सहित 7 जिलों में मुठभेड़ हुई थी.

फरवरी की शुरूआत में ढेर हुए थे 8 नक्सली

सुरक्षाबलों ने 2 फरवरी को भी बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था. वहीं, 20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगलों में भी एक बड़ी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 16 नक्सली मारे गए थे. इन मारे गए नक्सलियों में कई बड़े नक्सली नेताओं का नाम था, जिन पर पुलिस ने करोड़ों रुपए के इनाम घोषित कर रखे थे.

मुठभेड़ की ये घटनाएं उस संघर्ष का हिस्सा हैं, जो छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में नक्सलवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार जारी है. सुरक्षाबल माओवादियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि इन इलाकों में शांति स्थापित की जा सके.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read