Gold Price Today: देशभर में शादी का मौसम शुरू होते ही सोने-चांदी की मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. बढ़ती मांग के चलते इनकी कीमतों में लगातार उछाल जारी है. ऐसे में गोल्ड का भाव 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. इसमें तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ के ऐलान के कारण वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का बढ़ना है.
आज मंगलवार, 11 फरवरी 2025 को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 87,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी की कीमत 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है.
सोने-चांदी के ताजा भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 671 रुपये बढ़कर 85,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि शुक्रवार को यह 84,699 रुपये थी. 22 कैरेट गोल्ड का भाव 83,320 रुपये, 20 कैरेट का 75,980 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड का मूल्य 69,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल के गोल्ड फ्यूचर्स का भाव 85,384 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. फिलहाल यह 0.51% की तेजी के साथ 85,325 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की स्थिति
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड की कीमतों में उछाल जारी है. गोल्ड का भाव 2,923 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. आमतौर पर वैश्विक अस्थिरता बढ़ने पर सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में गोल्ड की मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में उछाल आता है.
जनवरी 2025 की शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में 9% तक की वृद्धि देखी गई है. कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह के अनुसार, आने वाले समय में भी गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रह सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह घरेलू बाजार में 88,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है.
Delhi Gold Rate: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 87 हजार 220 है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
Noida Gold Rate: नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 87,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
Lucknow Gold Rate: लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 87,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
Mumbai Gold Rate: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 87,070 रुपये है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
Kolkata Gold Rate: कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,810 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 87,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
Chennai Gold Rate: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,810 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 87,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
Ahmedabad Gold Rate: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,860 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 87,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
Jaipur Gold Rate: जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 87,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
Patna Gold Rate: पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,860 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 87,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
Hyderabad Gold Rate: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,810 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 87,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
Gurugram Gold Rate: गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 87,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
Bengaluru Gold Rate: बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,810 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 87,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
ये भी पढ़ें: ये स्कीम महिलाओं की खोल रही किस्मत! निवेश करने पर मिल रहा इतना रिटर्न, आप भी जान लीजिए इसकी पूरी डिटेल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

