Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमेरिकी स्टेट की गवर्नर के हाथों सम्मानित हुईं रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी, मिला यह पुरस्‍कार

आज अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्‍टेट की गवर्नर ने नीता अंबानी को सम्मानित किया. नीता को मिला पुरस्कार शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके कार्य-कौशल को दर्शाता है.

nita ambani news

नीता अंबानी को मैसाचुसेट्स के गवर्नर ने किया सम्मानित.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Massachusetts USA: 16 फरवरी, 2025- रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक/अध्यक्ष नीता अंबानी को अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्‍टेट की गवर्नर मौरा हेली ने सम्मानित किया है. नीता अंबानी को दिया गया यह सम्मान उन्हें दूरदर्शी और परोपकारी के रूप में मान्यता देता है. बोस्टन में एक विशेष समारोह में नीता अंबानी को यह सम्मान मिला.

गवर्नर कार्यालय ने कहा, “यह पुरस्कार शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नीता अंबानी के प्रभावशाली काम और समर्पण को मान्यता देता है, जिसने भारत और दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है.”

नीता अंबानी भारतीय कला, परंपरा और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं.

बोस्टन में आयोजित कार्यक्रम में नीता अंबानी ने हाथ से बुनी शिकारगाह बनारसी साड़ी पहनी थी, जो भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत का प्रतीक है. जटिल बुनाई तकनीकों और पारंपरिक डिजाइनों के एक नए रूप को दर्शाती यह साड़ी भारतीय शिल्प कौशल का एक उदाहरण है.

  • भारत एक्‍सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital