SBI Recruitment 2025: सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर आया है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने Concurrent Auditor पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
1194 पदों पर भर्ती (SBI Concurrent Auditor Recruitment 2025)
SBI ने 1,194 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. यह भर्ती अनुबंध के आधार पर SBI और उसके पूर्ववर्ती सहयोगी बैंकों के सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 बताई गई है. ऐसे में बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने के इच्छुक कैंडिडेट्स जल्दी अप्लाई कर दें.
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
उम्मीदवार का 60 साल की उम्र में बैंक की सेवा से रिटायर्ड होना चाहिए. जो उम्मीदवार स्वैच्छिक रूप से रिटायर्ड हुए हैं या जिन्होंने इस्तीफा दिया है या जिन्हें निलंबित किया गया है या रिटायर्मेंट से पहले बैंक छोड़ चुके हैं, वे इस भर्ती के पात्र नहीं है.
एसबीआई और उसके ई-एसोसिएट बैंकों के रिटायर्ड अधिकारी जो रिटायर्मेंट के समय एमएमजीएस-III, एसएमजीएस-IV/V और टीईजीएस-VI के कैडर में बैंक की सेवा में अंतिम बार थे, उनपर विचार किया जाएगा.
इन डाक्यूमेंट्स का होना बेहद जरूरी
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वे पात्रता मानदंडों (Eligibility Criteria) को पूरा करते हैं. आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपलोड करने होंगे—असाइनमेंट विवरण, आईडी प्रमाण, आयु प्रमाण, आदि जिन्हें फॉम के साथ अपलोड करना होगा. ऐसा न करने पर आवेदन/उम्मीदवारी को शॉर्टलिस्टिंग/साक्षात्कार के लिए नहीं माना जाएगा.
नहीं देनी होगी परीक्षा
शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए जरूरी है कि कैंडिडेट्स मिनिमम क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस को पूरा करता हो. बैंक की शॉर्टलिस्टिंग समिति मानदंड निर्धारित करेगी, और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. ये इंटरव्यू 100 अंको का होगा और कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा. अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू के अंकों के आधार पर होगी, जिसमें बराबरी की स्थिति में उम्मीदवारों को आयु के आधार पर रैंक किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

