पाकिस्तान में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक मैच के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच के दौरान एक इस्लामिक कट्टरपंथी सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पिच पर घुस आया और न्यूजीलैंड के हिंदू क्रिकेटर रचिन रवींद्र को गले लगाने की कोशिश की.
यह घटना तब हुई जब न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी. अचानक, एक शख्स सुरक्षा तोड़कर तेजी से मैदान में घुस आया और सीधा रचिन रवींद्र की ओर बढ़ा. इस घटना से न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हैरान और घबराए हुए नजर आए.
प्रतिबंधित संगठन TLP से जुड़ा था शख्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घुसपैठिया पाकिस्तान के प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान (TLP) से जुड़ा हुआ था. उसके पास एक इस्लामिक नेता की तस्वीर भी थी, जिसे वह हाथ में लिए हुए था. सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत हरकत में आते हुए उसे पिच से हटाया और मैदान से बाहर निकाल दिया.
यह घटना पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब यह टूर्नामेंट एक बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजन का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें- Viral Video: गद्दाफी स्टेडियम में तिरंगा लहराने पर बवाल: पाकिस्तानी अधिकारियों ने फैन को घसीटा, पीटा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
