Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Viral Video: गद्दाफी स्टेडियम में तिरंगा लहराने पर बवाल: पाकिस्तानी अधिकारियों ने फैन को घसीटा, पीटा

पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भारतीय क्रिकेट फैन को तिरंगा लहराने पर सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खींचकर ले जाते हुए देखा गया.

Gaddafi Stadium incident

गद्दाफी स्टेडियम घटना (सोशल मीडिया)

Gaddafi Stadium Incident: पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भारतीय क्रिकेट फैन को तिरंगा लहराने पर सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खींचकर ले जाते हुए देखा गया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट प्रेमियों में आक्रोश पैदा कर रहा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच के दौरान हुई, जब भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी एक फैन से भारतीय तिरंगा छीनते हैं और फिर उसे कॉलर पकड़कर घसीटते हैं.

कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इस फैन को स्टेडियम के बाहर ले जाकर पीटा भी गया. हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पहले भी विवादों में रहा गद्दाफी स्टेडियम

गौरतलब है कि इससे पहले भी गद्दाफी स्टेडियम को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है. कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें स्टेडियम में सभी भाग लेने वाले देशों के झंडे लगे थे, लेकिन भारतीय झंडा गायब था. इस पर भारतीय फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई थी.

पाकिस्तान की खराब प्रदर्शन से नाराजगी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन से उसके प्रशंसकों में पहले ही निराशा थी, और अब यह घटना उनके देश की छवि को और धूमिल कर रही है. पाकिस्तान करीब 30 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. इससे पहले उसने 1996 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी. लेकिन इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, और टीम टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई.

इस घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. भारतीय फैन्स के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना की निंदा हो रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.


इसे भी पढ़ें- ICC Rankings: शुभमन गिल नंबर 1 पर कायम, विराट कोहली के साथ टॉप 5 में भारत के तीन बल्लेबाज


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital