Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पश्चिम बंगाल के मालदा में तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासी गिरफ्तार, आतंकियों से संबंध का शक

पुलिस ने तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया. सूचना में बताया गया कि वे अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं, जो कुछ दिन पहले किसी खास इरादे से भारतीय सीमा में घुसे थे. जिस स्थान से उन्हें गिरफ्तार किया गया वह सड़क और रेलवे नेटवर्क दोनों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है.

arrest

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसने मालदा जिले के बामनगोला से तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को आतंकवाद से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तीनों को जिस स्थान से गिरफ्तार किया गया, वह बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर है और यह बामनगोला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

पुलिस ने तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया. सूचना में बताया गया कि वे अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं, जो कुछ दिन पहले किसी खास इरादे से भारतीय सीमा में घुसे थे. जिस स्थान से उन्हें गिरफ्तार किया गया वह सड़क और रेलवे नेटवर्क दोनों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है.

पूछताछ के दौरान तीनों ने माना कि वे बांग्लादेशी हैं

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने माना कि वे बांग्लादेशी हैं और कुछ दिन पहले ही भारतीय सीमा में दाखिल हुए हैं. लेकि‍न भारत आने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. जांच अधिकारियों को उनके आतंकि‍यों से संबंध होने का संदेह है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मालदा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक दीप नारायण मुखोपाध्याय बामनगोला थाने गए और उनसे पूछताछ की. हालांकि, उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करने से इनकार कर दिया.

हाल ही में, पड़ोसी देश बांग्लादेश में संकट की स्थिति के मद्देनजर, राज्य और केंद्र दोनों की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के निकट गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital