Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IRCTC घोटाला: लालू यादव और परिवार के खिलाफ पर्याप्त सबूत: CBI

CBI ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि आईआरसीटीसी घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत अन्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. अदालत ने अगली सुनवाई 1 मार्च को तय की.

CBI

सीबीआई ने राऊज एवेन्यु कोर्ट से कहा कि आईआरसीटीसी में अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में कहा कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव एवं इस मामले में आरोपी बनाए गए उनके परिवार के सदस्यों के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. इस मामले में उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपी हैं.

सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि उसकी ओर से आरोप के पहलू पर आंशिक दलीलें सुनी जा चुकी हैं. उन्होंने सीबीआई को आगे की दलीलें पेश करने के लिए 1 मार्च निर्धारित कर दिया.

CBI ने पेश की दस्तावेजों की सूची

साथ ही सीबीआई से संबंधित दस्तावेजों की सूची पेश करने को कहा है. सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश के समक्ष लालू, राबड़ी और बेटे समेत अन्य के खिलाफ मामले में आरोप पर दलीलें पेश करना शुरू किया है. सभी के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप है. यह मामला आईआरसीटीसी के दो होटलों के परिचालन अनुबंध एक निजी फर्म को देने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital