लाहौर में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया अहम मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. मैच का नतीजा न निकलने से ऑस्ट्रेलिया को सीधा फायदा हुआ और उसने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. हालांकि, अफगानिस्तान की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. अब उसकी नजरें शनिवार को होने वाले दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मुकाबले पर टिकी हैं.
Australia advance to the semis 🇦🇺#ChampionsTrophy #AFGvAUS ✍️: https://t.co/17Q04ho1qz pic.twitter.com/G0ZIFeTl78
— ICC (@ICC) February 28, 2025
अफगानिस्तान की टीम अभी भी आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. अगर दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड के खिलाफ हार जाती है और नेट रन रेट के मामले में अफगानिस्तान को बढ़त मिलती है, तो सेमीफाइनल के दरवाजे खुल सकते हैं. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट काफी बेहतर है और अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी बड़े उलटफेर की जरूरत होगी.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिलेगा भारतीय गुरु? 1983 वर्ल्ड चैंपियन ने की कोचिंग देने की पेशकश
ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था. अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी मैच पूरा नहीं हो सका, जिससे ऑस्ट्रेलिया चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई. इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली थी.
दक्षिण अफ्रीका के पास मौका
दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान दोनों के तीन-तीन अंक हैं और ये टीमें अंकतालिका में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. अगर दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड को हरा देती है, तो वह ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. लेकिन अगर उसे बड़ी हार झेलनी पड़ी और नेट रन रेट अफगानिस्तान से कम हो गया, तो अफगानिस्तान चमत्कारी रूप से आगे बढ़ सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

