ICC Champions Trophy 2025 में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है. यह ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच है, जो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 250 रनों का लक्ष्य दिया है. श्रेयस अय्यर ने 79 रन बनाए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 45 रनों की तेजतर्रार पारी खेली.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को शुरुआत में ही झटका लगा. रचिन रवींद्र (6) हार्दिक पंड्या की गेंद पर अक्षर पटेल को कैच थमा बैठे. इसके बाद विल यंग (22) भी वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. इस तरह न्यूजीलैंड ने 49 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए.
इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े. हालांकि, कुलदीप यादव ने मिचेल को पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को तोड़ दिया. टॉम लैथम (14) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और रवींद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए.
इस बीच, केन विलियमसन ने संयम बरतते हुए अपनी अर्धशतक पूरी की. उन्होंने 77 गेंदों में फिफ्टी जड़कर न्यूजीलैंड की उम्मीदों को जिंदा रखा. हालांकि, भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए हुए हैं.
दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रहेगी और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.
भारत की टीम में हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया गया है, जबकि न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल को टीम में वापस लिया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क.
अब यहां हमारे लाइव ब्लॉग में देखिए मैच के लेटेस्ट अपडेट्स…
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
