Bharat Express DD Free Dish

Donald Trump के साथ तीखी नोकझोंक के बाद Zelensky ने कहा- यूक्रेन अमेरिका के साथ खनिज सौदों पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को मीडिया से कहा कि यूक्रेन अमेरिका के साथ खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है. लंदन में ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद देर रात कुछ यू.के. मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “अगर दोनों पक्ष तैयार हैं तो समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.”

Donald Trump Zelensky Meeting

US-Ukraine Mineral Deal: व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद अब अमेरिका और यूक्रेन के बीच फिर से सबकुछ ठीक होता नजर आ रहा है. पहले जेलेंस्की की तरफ से फिर से अमेरिका का दौरा करने को लेकर सकरात्मक बयान आया और अब दोनों देशों के बीच चीजों को लेकर समझौते होने जा रहे है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Voldymyr Zelensky) ने रविवार को मीडिया से कहा कि यूक्रेन अमेरिका के साथ खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है. लंदन में ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद देर रात कुछ यू.के. मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “अगर दोनों पक्ष तैयार हैं तो समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.”

इस समझौते को यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा था, पर शुक्रवार (28 फरवरी) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में हुई टकराव के बाद विफल हो गया.

अगर हम सहमत हुए हैं तो हस्ताक्षर भी करेंगे

जेलेंस्की ने कहा, “अतीत में जो हुआ उसे जारी रखना हमारी नीति है, हम रचनात्मक देश हैं. अगर हम खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हुए, तो हम इस पर हस्ताक्षर करने के लिए भी तैयार हैं.”

जेलेंस्की शुक्रवार को यूक्रेन के विशाल खनिज संसाधनों का दोनों देशों द्वारा संयुक्त दोहन के लिए अमेरिका-यूक्रेन समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए वाशिंगटन गए थे. यह समझौता अमेरिका द्वारा मध्यस्थता किए गए शांति समझौते के बाद यूक्रेन के लिए  युद्ध के नुकसान से उबरने के लिए योजना का हिस्सा था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा कि यह खनिज सौदा उचित रूप से सही भी होगा, पर मामला तब बिगड़ गया जब ओवल ऑफिस में की बैठक में ट्रंप ने जेलेंस्की को फटकार लगा दिया.

ट्रंप ने जेलेंस्की को फटकार लगाते हुए कहा कि तीन साल के युद्ध में अमेरिका के समर्थन के लिए उन्हें और अधिक आभारी होना चाहिए. ट्रंप ने ये भी कहा कि अमेरिका की सहायता के बिना यूक्रेन रूस द्वारा जीत लिया गया होता. ट्रंप ने कहा, “आप या तो सौदा करने जा रहे हैं या हम बाहर हो जाएंगे और अगर हम बाहर हो गए, तो आप लड़ेंगे और मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा होने वाला है.”

युद्धविराम में मदद करने के बदले अमेरिका के साथ सौदा

यह खनिज प्रस्ताव यूक्रेन को युद्धविराम में मदद करने के बदले अमेरिका को वित्तीय लाभ देने का था. हालांकि, ट्रंप ने बार-बार यूरोपीय सैनिकों के बैक-अप के रूप में किसी भी अमेरिकी सैनिकों को भेजने से इनकार कर दिया है. अमेरिकी दौरे के दौरान जेलेंस्की बिना किसी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के, जाने के लिए कहे जाने के तुरंत बाद अपने काफिले में चले गए. व्हाइट हाउस ने कहा कि खनिज सौदे पर हस्ताक्षर नहीं किए गए.

वहीं रविवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के सहयोगी जेलेंस्की के पक्ष में एकजुट हुए और कहा कि कई यूरोपीय नेताओं ने सुरक्षा पर अधिक खर्च करने और किसी भी युद्धविराम की सुरक्षा के लिए गठबंधन बनाने का संकल्प लिया है.

लंदन शिखर सम्मेलन से वापस आते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा कि फ्रांस और ब्रिटेन रूस के साथ एक महीने के आंशिक युद्धविराम का प्रस्ताव करना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read