Bharat Express DD Free Dish

Jatadhara में नजर आएंगे ये Bollywood Actress, देखिए ‘जटाधरा’ का फर्स्ट लुक

‘Jatadhara’ First Look: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को ‘Jatadhara’ के फिल्म मेकर्स ने सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. तेलुगू डेब्यू फिल्म से उनका जबरदस्त लुक सामने आया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है.

‘Jatadhara’ First Look

‘Jatadhara’ First Look: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वह अपनी मुस्लिम हसबैंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी को लेकर नहीं बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दरअसल, 8 मार्च, 2025 आज आज को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day 2025) के अवसर पर शनिवार को ‘Jatadhara’ के फिल्म मेकर्स ने सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. तेलुगू डेब्यू फिल्म से उनका जबरदस्त लुक सामने आया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. हर कोई सोनाक्षी सिन्हा की पहली झलक को देखकर हैरान हो रहा है.

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का कोलाब पोस्टर शेयर किया. पोस्टर में एक्ट्रेस का मेकअप काफी बोल्ड है. आंखों में काजल, लाल बिंदी और माथे पर लगा तिलक इंटेंस लुक दे रहा है. सोनाक्षी का पूरा चेहरा नहीं दिख रहा है. इतना ही नहीं, उनके माथे पर काले रंग की बिंदी और उस पर लाल रंग का तिलक भी लगा है, जो हल्का फैल गया है. यह तिलक उनके लुक को रौद्र रूप दे रहा है. कोलाब पोस्ट में निर्माताओं ने कैप्शन दिया, “इस महिला दिवस पर ‘जटाधारा’ में शक्ति और उसकी किरण जगमगा रही है!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

इस पोस्टर ने फैंस की बेताबी को बढ़ा दिया है. इस हिस्टोरीकल सस्पेन्स ड्रामा में अभिनेत्री को देखने के लिए फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.‘जटाधारा’ में सुधीर बाबू भी हैं. फिल्म में सोनाक्षी को एक सशक्त और अलग तरह की भूमिका के लिए चुना गया है.

जानें फिल्म के बारे में-

अपकमिंग फिल्म ‘जटाधारा’ के बारे में बता दें, फिल्म का मुहूर्त पूजन हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में किया गया. धूमधाम से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथियों के तौर पर निर्देशक हरीश शंकर, ‘पुष्पा 2: द रूल’ के निर्माता रवि शंकर समेत फिल्म जगत के अन्य सितारे शामिल हुए. मुहूर्त पूजन में निर्देशक वेंकी अटलूरी, निर्देशक मोहना इंद्रगांती, शिल्पा शिरोधाकर समेत अन्य ने शिरकत की. मुहूर्त समारोह में जी स्टूडियो के प्रस्तुतकर्ता उमेश के.आर. बंसल और प्रेरणा वी. अरोड़ा भी शामिल हुईं.‘जटाधारा’ एक्शन और सस्पेंस से भरपूर मनोरंजक फिल्म है, जिसमें अभिनेता सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में हैं. ‘जटाधारा’ को निर्माताओं ने मनोरंजक मोड़ दिया है.

फिल्म को लेकर सुधीर बाबू ने कहा, “मैं इस नई यात्रा के लिए रोमांचित हूं. ‘जटाधारा’ का हिस्सा बनना सम्मान की बात है. मैं इस किरदार को निभाने के लिए उत्साहित हूं. स्क्रिप्ट में हमारी समृद्ध पौराणिक मान्यताओं को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ सहजता से जोड़ा गया है, जो दर्शकों के लिए एक बेहतरीन और नया अनुभव लेकर आएगा और मेरा मानना है कि यह दर्शकों पर एक खास प्रभाव छोड़ेगा.“

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा के पास ‘जटाधारा’ के अलावा ‘तू है मेरी किरण’ भी है, जिसमें वह पति-अभिनेता जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी. सोनाक्षी सिन्हा ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ में भी दिखेंगी.

ये भी पढ़ें: 15 किलो सोना लाते पकड़ी गईं एक्ट्रेस रान्या राव 3 दिन की कस्टडी में, DRI ने कहा- वह 45 देश घूम चुकीं, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read