Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Heatwave Hits Delhi: राजधानी में आज सीजन का सबसे गर्म दिन, जानिए कैसे गर्मी ने अभी से तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

Delhi News: दिल्ली में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. IMD ने लू की संभावना जताई है, जिससे लोग गर्मी से बचने के लिए सतर्क रहें.

Heatwave alert

दिल्ली में पड़ रही तेज गर्मी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

IMD Weather Alert: देश की राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आज सफदरजंग में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन साबित हुआ. कल के मुकाबले यह तापमान लगभग 2 डिग्री ज्यादा था, जब सफदरजंग में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था.

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, और आर्द्रता का स्तर 81% से 17% तक था. इस बढ़ते तापमान के कारण लू की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.

Heatwave alert

आसपास के शहरों में भी गर्मी बढ़ी

दिल्ली के आसपास के अन्य शहरों में भी तापमान में वृद्धि देखी गई है. आगरा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, पटना में 30, लखनऊ में 35, जयपुर में 33, इंदौर में 33, रांची में 26, रायपुर में 35, मुंबई में 28, अहमदाबाद में 32, जम्मू में 31 और श्रीनगर में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग की लू की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में लू (Heatwave) चलने की संभावना जताई है. लू तब होती है जब मौसम केंद्र का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. इस समय दिल्ली और आसपास के इलाकों में लू की संभावना बढ़ सकती है, जिससे लोग प्रभावित हो सकते हैं. इस दौरान गर्म हवाएं चलती हैं, जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है.

गर्मी से बचने के उपाय अपनाएं लोग

गर्मी के इस मौसम में लोगों को अधिक पानी पीने, धूप से बचने, हल्के कपड़े पहनने और घर के अंदर रहकर अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है. लू से बचने के लिए नागरिकों को सावधानी बरतने के लिए आईएमडी ने अपील की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest