Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pathaan Controversy: ‘मैं शाहरुख खान… आपसे बात करना चाहता हूं’, CM हिमंता बिस्वा बोले- मैं नहीं जानता! फिर रात दो बजे हुई दोनों में बातचीत

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि शाहरुख ने मुझे फोन नहीं किया है, लेकिन अगर वे कॉल करते हैं तो मैं इस मामले को देखूंगा.

Pathaan Controversy

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

Edited by Nitish Pandey

Pathaan Controversy: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बीच हुई बातचीत सुर्खियों में है. मुख्यमंत्री ने कहा था कि कौन है शाहरुख खान, वे उसे नहीं जानते. अगले दिन रविवार को उन्होंने खुद ट्विट करके बताया था उन्हें दो बजे रात को कॉल आया था. कॉल एक्टर शाहरुख खान ने किया, जिसमें वो अपनी फिल्म पठान की स्क्रीनिंग को लेकर चिंतित थे.

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान से कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि स्क्रीनिंग के दौरान कोई विवाद न हो. सीएम ने कहा कि मैंने उन्हें यह भी भरोसा दिया कि असम में कोई दिक्कत नहीं होगी.

मैं शाहरुख को नहीं जानता था- सीएम

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार 23 जनवरी को कहा, ”दरअसल मैं अपने समय के फिल्मी सितारों को जानता हूं. मैं शाहरुख को नहीं जानता था. फिर उन्होंने एक संदेश भेजा और अपना परिचय दिया- ‘मैं शाहरुख खान हूं. मैं आप से बात करना चाहता हूं’. उस समय मेरे पास समय नहीं था. इसलिए हमने 2 बजे रात में बात की.

सीएम ने पठान फिल्म देखने से कर दिया था मना

दरअसल, शनिवार को गुवाहाटी में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अभिनेता शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को देखने से मना कर दिया था. सीएम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये भी कह दिया था कि कौन शाहरुख खान? मैं उनके और उनकी फिल्म के बारे में कुछ नहीं जानता.

ये भी पढ़ें: Pathaan Tickets Price: रिलीज से पहले पठान की बढ़ी मांग, एडवांस बुकिंग में 14 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन, 2400 रुपये तक के टिकट

वहीं, एक सवाल के जवाब में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि शाहरुख ने मुझे फोन नहीं किया है, लेकिन अगर वे कॉल करते हैं तो मैं इस मामले को देखूंगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital