Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी में अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ कल से चलेगा अभियान, सीएम योगी के निर्देश पर परिवहन विभाग

प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो पर कार्रवाई के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलेगा. परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त मॉनिटरिंग में अभियान को संचालित किया जाएगा.

UP Campaign against E-rickshaw

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों हुई बैठक में अफसरों को संदेश दिया था कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था सरकार की पहली प्राथमिकता है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगी. कई घटनाओं में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो की संलिप्तता पाई गई है. अभियान चलाकर इस पर हर हाल में अंकुश लगाया जाए. इस आदेश के बाद परिवहन आयुक्त ने समस्त पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को पत्र लिखा था. यह अभियान पूरे प्रदेश में मंगलवार से शुरू होगा.

नाबालिगों के हाथों में नहीं दिखेगी स्टेयरिंग

सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसी भी गाड़ी की स्टेयरिंग नाबालिगों के हाथों में न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाय. टेंपो, ई-रिक्शा चालकों का वेरीफिकेशन कराया जाए. जनपदों में गठित टास्क फोर्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए. इन सभी निर्देशों के पालन और उचित क्रियान्वयन के लिए यह विशेष अभियान मंगलवार से प्रारंभ किया जा रहा है.

मुख्यालय स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त

परिवहन विभाग द्वारा अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं. मुख्यालय में अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन संजय सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है. वे प्रतिदिन मुख्यालय से जनपदों की मॉनिटरिंग करेंगे. इस अभियान में मुख्यालय के साथ जनपद स्तर के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है.

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए विगत दिनों बैठक ली थी. इसमें उन्होंने अनधिकृत रिक्शा व ऑटो के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया था. यह अभियान पहली अप्रैल (मंगलवार) से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल तक चलेगा. मुख्यालय स्तर से इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग होगी. इसके लिए अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) को नोडल अधिकारी बनाया गया है. जनपदों में भी संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) को अभियान की सफलता को लेकर निर्देश दिया गया है. हर शुक्रवार को शासन को इसकी रिपोर्ट भी प्रेषित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: नूंह में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, खेतों में जमकर चले लाठी डंडे, दोनों तरफ से कई लोग घायल, पुलिस बल तैनात

-ब्रजेश नारायण सिंह,
-परिवहन आयुक्त, उप्र



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital