Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बड़ा रेल हादसा, दो मालगाड़ी आपस में टकराईं, ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत, भिड़ंत के बाद लगी आग

झारखंड के साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा हुआ है. दो मालगड़ियों की आपस में टक्कर हो गई है, जिसमें मालगाड़ी के ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई है.

Train Accident

कोयले से लदी मालगाड़ी दूसरी से टकराई.

झारखंड के साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा हुआ है. दो मालगड़ियों की आपस में टक्कर हो गई है, जिसमें मालगाड़ी के ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई है. भिड़ंत के बाद ट्रेन में आग लग गई. मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है.

CISF के 4 जवान घायल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि CISF के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मालगाड़ियों के आपस में टकराने के बाद लदे कोयले में आग लग गई.

आग बुझाने में जुटी दमकल की टीम

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे के आलाधिकारी भी पहुंच गए हैं. इसके साथ ही दमलक की कई गाड़यां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. रेस्क्यू अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- West Bengal: दक्षिण 24 परगना में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 7 की मौत, कई घायल

मालगाड़ी झारखंड के गोड्डा के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी जा रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी मालगाड़ी से टकरा गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital