Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ जल्द ही शुरू होने वाला है और इसके आने से पहले ही यह काफी सुर्खियों में बना हुआ है. इस बार शो में शामिल होने वाले सेलेब्रिटीज के नामों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इसी बीच, एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने भी इस शो में दिलचस्पी दिखाई है. यह एक्ट्रेस पहले ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकी हैं और टेलीविजन पर वैंप के किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए एक ऐसी एक्ट्रेस को अप्रोच किया है, जिसे दर्शकों ने अब तक केवल रोमांटिक किरदारों में देखा है. सोशल मीडिया पर ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़ी अपडेट्स देने वाले एक पेज के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर को शो के लिए ऑफर दिया गया है. फिलहाल, उनके और मेकर्स के बीच बातचीत जारी है.
शो को लेकर एक्साइटेड हैं नीति टेलर
सूत्रों के अनुसार, नीति टेलर इस शो को करने के लिए काफी उत्साहित हैं और इसे लेकर उनकी दिलचस्पी भी साफ नजर आ रही है. हालांकि, अभी तक उन्होंने शो साइन नहीं किया है. उनके ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने के बीच एक रुकावट सामने आई है, जो उनके इस शो में शामिल होने पर सवाल खड़ा कर सकती है.
View this post on Instagram
क्या है नीति टेलर के शो साइन करने में रुकावट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीति टेलर के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से कुछ पहले से ही शेड्यूल में शामिल हैं. वह सभी प्रोजेक्ट्स को मैनेज करने की कोशिश कर रही हैं. अगर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग डेट्स में टकराव नहीं हुआ, तो वह इस शो का हिस्सा बन सकती हैं.
View this post on Instagram
बता दें कि इससे पहले नीति टेलर ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने अपनी डांसिंग स्किल्स से दर्शकों को प्रभावित किया था. उनकी लोकप्रिय शोज की लिस्ट में ‘कैसी ये यारियां’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘लाल इश्क’ शामिल हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या नीति टेलर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बन पाती हैं या नहीं!
‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15: कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
अभी तक ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 के आधिकारिक कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं हुई है. हालांकि, कुछ जाने-माने टीवी सितारों को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 18 के चार कंटेस्टेंट्स – दिग्विजय सिंह राठी, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और भी इस शो में शामिल किया जा सकता है.
Approached celebrities for Khatron Ke Khiladi Season 15
☆ Elvish Yadav
☆ Avinash Mishra
☆ Digvijay Rathee
☆ Eisha Singh
☆ Chum Darang
☆ Siddharth Nigam
☆ Baseer Ali
☆ Gulki Joshi
☆ Bhavika SharmaComments – You want to see which celebrity doing the stunts?
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) February 19, 2025
Khatron Ke Khiladi 15: कब और कहां देख सकते हैं?
फिलहाल, शो के मेकर्स ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 की आधिकारिक रिलीज़ डेट और टाइम की घोषणा नहीं की है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की शूटिंग मई में शुरू हो सकती है और इसका प्रसारण जून या जुलाई 2025 में कलर्स टीवी पर किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Viral Video: किसका नाम लेते ही भड़क गईं अक्षरा सिंह, गाना छोड़ सुनाई गाली
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


