पीएम मोदी.
PM Modi Sri lanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे के अंतिम दिन यानी कि आज अनुराधापुरा में महो-ओमानथाई रेलवे लाइन के ट्रैक अपग्रेडेशन का उद्घाटन किया. इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. पीएम मोदी अनुराधापुरा में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तमिलनाडु के लिए रवाना हो गए.
पीएम ने एक्स पर दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना और दोस्ती को बढ़ाना! अनुराधापुरा में, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और मैंने संयुक्त रूप से मौजूदा महो-ओमानथाई रेलवे लाइन के ट्रैक अपग्रेडेशन का उद्घाटन किया. सिग्नलिंग परियोजना जिसमें महो-अनुराधापुरा सेक्शन के साथ एक उन्नत सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली की स्थापना शामिल है, का भी शुभारंभ किया गया. भारत को श्रीलंका की विकास यात्रा के विभिन्न पहलुओं में समर्थन करने पर गर्व है.
Boosting connectivity and enhancing friendship!
In Anuradhapura, President Anura Kumara Dissanayake and I jointly inaugurated the track upgradation of the existing Maho-Omanthai railway line. The signalling project which involves the installation of an advanced signalling and… pic.twitter.com/n9ITvkXe9H
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2025
क्या है मंदिर का महत्व?
इससे पहले पीएम मोदी ने अनुराधापुरा में जया श्री महाबोधि मंदिर का दौरा किया. इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी ने प्रधानमंत्री मोदी के हाथ पर रक्षा सूत्र भी बांधा. दरअसल, यह मंदिर भारत और श्रीलंका के लिए आध्यात्मिक और सभ्यतागत रूप से बहुत महत्व रखता है. मंदिर में एक बोधि वृक्ष है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसे सम्राट अशोक की बेटी थेरी संघमित्रा द्वारा भारत से लाए गए पौधे से पनपा था.
यह भी पढ़ें- PM Modi In Sri Lanka: पीएम मोदी ने किया जया श्री महाबोधि मंदिर का दौरा, राष्ट्रपति दिसानायके भी रहे मौजूद
सर्वोच्च नागरिक से किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक प्रतिष्ठित “श्रीलंका मित्र विभूषण” से सम्मानित किया गया, जो भारत और श्रीलंका के बीच स्थायी मित्रता और गहरे ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करता है. इस दिन कई क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान भी हुआ, जिसमें दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत समर्थित प्रमुख पहलों का अनावरण किया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

