Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में आई गिरावट, नहीं बदले चांदी के भाव, आप भी जान लीजिए आज के ताजा रेट

बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. वहीं चांदी के भाव स्थिर है. ऐसे में आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत. 

Gold-Silver Price Today.

Gold-Silver Price Today: जल्द ही शादी के सीजन की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. वहीं चांदी के भाव स्थिर है. ऐसे में आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

दिल्ली में सोने का भाव

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 84,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 83,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 88,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 88,040 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव

Bankbazaar.com के मुताबिक, यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 84,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 83,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 88,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज 88,040 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानें MP में सोने की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 84,00 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 83,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 88,200 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 87.940 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital