Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सांप ने एक ही युवक को दस बार काटा, मौत … रात भर युवक के पास सोता रहा सांप, मचा हड़कंप

मेरठ जिले के अकबरपुर सादात गांव में बिस्तर के नीचे छिपे सांप ने युवक अमित कश्यप को रात भर में 10 बार डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और सपेरे ने सांप को पकड़ लिया.

सांपों की लगती है अदालत.

मेरठ जिले में एक गांव में एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई. सांप बिस्तर के नीचे घुसा था, तभी ऊपर से काम से लौटा युवक सो गया. इससे गुस्साए सांप ने रातभर में युवक को 10 बार डसा. सांप के काटने से युवक की मौत हो गई. रात भर सांप शव से लिपटा रहा. सुबह लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो सपेरे को बुलवाकर सांप को पकड़वाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मेरठ थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में रहने वाला अमित उर्फ मिक्की कश्यप (25) मजदूरी करता था. वह देर रात दस बजे काम से लौटा था. वह बेहद थका हुआ था. खाना खाने के बाद वह बिस्तर पर जाकर सो गया. बिस्तर के नीचे घुसा सांप अमित के नीचे दब गया तो वह गुस्सा गया. सांप ने अमित पर हमला करना शुरू कर दिया. रात भर में उसने अमित को 10 बार डसा.

अमित के शरीर में सांप के डंसने के दस निशान मिले हैं. सांप के डंसने से अमित उठ नहीं पाया और सांप रात भर उसके नीचे दबा रहा. सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो उसके बिस्तर पर सांप को देखकर सभी ठिठक गए. प

रिजनों के मुताबिक अमित बिस्तर पर बेसुध पड़ा हुआ था. सांप को देखकर हड़कंप मच गया. सपेरे के साथ ही पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई. गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सपेरा आया और उसे सुबह करीब 7.30 बजे सांप को पकड़ने में सफलता मिली. इसके बाद परिजन अमित को लेकर अस्पताल भागे. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अमित तीन बच्चों का पिता था.

ये भी पढ़ें: मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी की बेल्जियम सरकार ने आधिकारिक पुष्टि की

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital