Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जापान में मेड-इन इंडिया होंडा एलिवेट का जलवा, जेएनकेएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग

भारत में मैन्युफैक्चर और जापान सहित दुनिया के दूसरे बाजारों में निर्यात की जाने वाली मिड-साइज एसयूवी होंडा एलिवेट को जापान न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (जेएनकेएपी) क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग दी गई है.

भारत में मैन्युफैक्चर और जापान सहित दुनिया के दूसरे बाजारों में निर्यात की जाने वाली मिड-साइज एसयूवी होंडा एलिवेट को जापान न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (जेएनकेएपी) क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग दी गई है. कार के लॉन्च के बाद यह इसका पहला सुरक्षा से जुड़ा मूल्यांकन है. भारत में इस मॉडल को होंडा के राजस्थान स्थित तापुकारा प्लांट में मैन्युफैक्चर किया जाता है और जापान में इसे डब्ल्यूआर-वी के नाम से बेचा जाता है.

होंडा कार्स इंडिया के इस प्लांट में होंडा अमेज, जैज, डब्ल्यूआर-वी और न्यू जनरेशन सिटी जैसी कारों को निर्मित किया जाता है. जेएनसीएपी इवैल्यूशन- 2024 के तहत इस मॉडल ने 193.8 में से कुल 176.23 पॉइंट्स स्कोर किए, जो इंटरनेशनल क्रैश सेफ्टी असेसमेंट को लेकर एक मजबूत शुरुआत है.

प्रिवेंटिव सेफ्टी टेस्ट में 85.8 में से 82.22 स्कोर

प्रिवेंटिव सेफ्टी टेस्ट में होंडा एलिवेट ने 85.8 में से 82.22 स्कोर हासिल किया है. वहीं, क्रैश सेफ्टी में इस कार को 100 में से 86.01 पॉइंट्स मिले हैं. इसके अलावा, कार को ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग टेस्ट में 5 में से 5 पॉइंट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी कॉल सिस्टम में 8 में से 8 पॉइंट मिले हैं.

होंडा एलिवेट ने पेडेस्ट्रियन सेफ्टी टेस्ट के सिर और पैर की सुरक्षा में क्रमशः लेवल 4/5 और लेवल 5/5 पाया है. होंडा के इस मॉडल में लेवल 2 एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम सूट दिए गए हैं, जिसमें क्रैश मिटिगेशन ब्रेक सिस्टम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट सिस्टम, लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम और टॉप ट्रिम्स में कई दूसरे फीचर्स मौजूद हैं.

कार में 6 एयरबैग, एनर्जी-एब्जॉर्बिंग फ्रंट प्री-टेंशनर सीट बेल्ट, आईएसओएफआईएक्स कंपैटिबल रियर साइड सीट और कई दूसरे फीचर्स स्टैंडर्ड के तौर पर दिए गए हैं. होंडा एलिवेट को कंपनी चार वेरिएंट एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में पेश करती है. होंडा एलिवेट की कीमत 11.91 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.


ये भी पढ़ें: भारत में ऑफिस लीजिंग 2025 की पहली तिमाही में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest