Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स ने पहलगाम हमले के विरोध में किया शांतिपूर्ण पैदल मार्च, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे ईशान परिसर से शुरू हुआ और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर जारी रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए.

Pahalgam

ईशान इंस्टीट्यूट के छात्रों और स्टाफ मेंबर ने पहलगाम हमले के विरोध में किया पैदल मार्च.

ग्रेटर नोएडा स्थित ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स ने पहलगाम (Pahalgam) में हुए हालिया आतंकी हमले की निंदा करते हुए आज (26 अप्रैल) एक शांतिपूर्ण विरोध मार्च का आयोजन किया. इस पैदल मार्च में विभिन्न विषयों के 500 से अधिक छात्रों, 100 से अधिक डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और 150 प्रशासनिक सदस्य शामिल हुए.

Pahalgam हमले के विरोध में प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे ईशान परिसर से शुरू हुआ और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर जारी रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए. इस विरोध प्रदर्शन के जरिए ईशान इंस्टीट्यूट ने शांतिपूर्ण तरीके से पहलगाम (Pahalgam) हमले का विरोध किया, और सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

सीईओ तुषार आर्य के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ईशान शैक्षणिक संस्थानों के सीईओ डॉ. तुषार आर्य ने किया, साथ ही ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुभान अली अकब, डॉ. हरिंदर कौर, अमन आर्य भी शामिल हुए. पहलगम हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लॉ, फार्मेसी, आयुर्वेद, कॉमर्स और शिक्षा स्ट्रीम के छात्र और डॉक्टरों के साथ ही कर्मचारी इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने.

यह भी पढ़ें- “सिंधु दरिया में भारत का खून बहेगा…” सिंधु जल समझौता निलंबित होने पर बिलावल भुट्टो ने दी गीदड़ भभकी, युद्ध को लेकर कही ये बातें

वहीं इस मौके पर बोलते हुए डॉ. तुषार आर्य ने कहा, “भारत को स्पष्ट और दृढ़ रुख अपनाना चाहिए. उरी, पुलवामा और अब पहलगाम (Pahalgam) जैसी घटनाओं को दोहराया नहीं जा सकता. अब समय की मांग है कि सरकार ऐसी कार्रवाई करे कि दोबारा ऐसे कृत्यों को अंजाम देने के बारे में कोई सोचे भी न. विरोध मार्च ने राष्ट्रीय एकता और प्रतिरोध का एक मजबूत संदेश दिया. बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम (Pahalgam) में आतंकियों ने सैलानियों पर हमला बोल दिया था. इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई थी, और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital