Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अदाणी ग्रुप द्वारा बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे का सीएम योगी ने लिया जायजा….समूह के अधिकारी रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) के विस्तार की बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इसे प्रयागराज से गाजीपुर तक बढ़ाया जाएगा. साथ ही मेरठ को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा.

रविवार को मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का हरदोई एवं शाहजहांपुर में निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जायजा लिया. इस अवसर पर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ यूपीइडा के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था अदाणी ग्रुप के अधिकारी उपस्थित रहे. बता दें कि बदायूं से लेकर प्रयागराज तक 464 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे का निर्माण अग्रणी अदाणी ग्रुप के द्वारा किया जा रहा है.

उन्नत मशीनों और तकनीकी से लैस कुशल तकनीशियनों से दक्ष इंजीनियरो की टीम एक्सप्रेस वे को मूर्त रूप देने में तत्परता से जुटी है. तकनीशियनों और दक्ष इंजीनियरो की टीम दिन रात कार्य में लगी हुई है. अदाणी समूह बदायूं से हरदोई तक 151.7 किमी, हरदोई से उन्नाव तक 155.7 किमी और उन्नाव से प्रयागराज तक 157 किमी के तीन समूहों का निर्माण कर रहा है, जिसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है.  मुख्यमंत्री योगी हरदोई एवं शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे

मेरठ से हरिद्वार तक होगा सफर सुगम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) के विस्तार की बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इसे प्रयागराज से गाजीपुर तक बढ़ाया जाएगा. साथ ही मेरठ को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा. शाहजहांपुर में एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक हब बनाने की योजना है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में नई जान आएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital