Urdu Conclave 2026

“दोनों सदनों का विशेष सत्र यथाशीघ्र बुलाया जाए”, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने PM Modi को लिखा पत्र, बोले- हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट

पहलगाम (Pahalgam) में 22 अप्रैल को आतंकियों ने सैलानियों पर हमला बोला था. आतंकियों ने इस दौरान लोगों से उनका धर्म पूछ कर उन्हें गोली मारी थी.

Pahalgam

पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है.

Pahalgam हमले पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

मल्लिकार्जुन ने पत्र में लिखा है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम (Pahalgam) में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करने हेतु संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र यथाशीघ्र बुलाया जाए.

राहुल गांधी ने भी पीएम को लिखा पत्र

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा, संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए. पत्र में कहा गया है, “इस महत्वपूर्ण समय में भारत को यह दिखाना चाहिए कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट हैं.”

सजय सिंह ने भी सत्र बुलाने की मांग का किया समर्थन

वहीं इसी मामले को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “सरकार अगर सर्वदलीय बैठक बुला सकती है तो उन्हें इस मामले पर संसद का सत्र बुलाने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. संसद का सत्र होगा तो अलग-अलग दल के लोग अपनी राय रख पाएंगे, सरकार के सामने अपने सुझाव रख पाएंगे और सरकार भी जवाब दे पाएगी कि उनकी क्या तैयारी है.”

22 अप्रैल को हुआ था Pahalgam आतंकी हमला

बता दें कि पहलगाम (Pahalgam) में 22 अप्रैल को आतंकियों ने सैलानियों पर हमला बोला था. आतंकियों ने इस दौरान लोगों से उनका धर्म पूछ कर उन्हें गोली मारी थी. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर! पहलगाम अटैक के मास्टरमाइंड का नाम आया सामने, पाकिस्तानी सेना से है कनेक्शन, जानें कौन है आतंकी हाशिम मूसा

इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदए उठाए हैं. भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर उन्हें देश छोड़ने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा, सिंधु जल समझौते को भी रोक दिया है. भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान खौफ में है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read