Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi In Kerala: “आज का यह इवेंट कुछ लोगों की नींद हराम कर देगा”, मंच पर शशि थरूर की मौजूदगी पर PM Modi ने विपक्ष पर कसा तंज

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा, “मैं मुख्यमंत्री ( पिनाराई विजयन ) को बताना चाहता हूं, आप भारतीय गठबंधन के एक मजबूत स्तंभ हैं, शशि थरूर भी यहां बैठे हैं.

PM Modi

पीएम मोदी.

PM Modi In Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (2 मई) को केरल के विझिनजम इंटरनेशनल पोर्ट का उद्घाटन किया. इस दौरान मंच पर सीएम पिनारई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर मौजूद रहे. पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद में खलल डीलने वाला है.

PM Modi ने विपक्ष पर कसा तंज

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा, “मैं मुख्यमंत्री ( पिनाराई विजयन ) को बताना चाहता हूं, आप भारतीय गठबंधन के एक मजबूत स्तंभ हैं, शशि थरूर भी यहां बैठे हैं. आज का कार्यक्रम कुछ लोगों की नींद में खलल डालेगा.” पीएम मोदी ने कहा, जहां संदेश जाना था, वहां पहुंच गया है.” जाहिर है कि शशि थरूर हाल के दिनों में पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कूटनीतिक गतिविधियों को लेकर तारीफ कर चुके हैं, जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने आलोचना की थी.

शशि थरूर ने किया था पोस्ट

इससे पहले शशि थरूर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि “दिल्ली एयरपोर्ट पर देरी के बावजूद भी मैं, अपने निर्वाचन क्षेत्र में पीएम मोदी के आगमन पर उन्हें लेने के लिए समय पर तिरुवनंतपुरम में उतरने में कामयाब रहा.”

PM Modi ने पोर्ट का किया उद्घाटन

पीएम मोदी (PM Modi) ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन , कांग्रेस सांसद शशि थरूर, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और केरल भाजपा प्रमुख राजीव चंद्रशेखर सहित अन्य की मौजूदगी में 8,900 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट’ का उद्घाटन किया.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुर में विझिंजम पोर्ट का किया उद्घाटन

पीएम मोदी (PM Modi) ने इस बात पर जोर दिया कि विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट नए युग के विकास का एक उदाहरण है. प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “एक तरफ विशाल समुद्र है, जिसमें ढेरों अवसर हैं, तो दूसरी तरफ प्रकृति की खूबसूरती है, और इन दोनों के बीच में ‘ विझिनजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट’ है , जो नए दौर के विकास का प्रतीक है . ”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital