Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पहलगाम हमले का संदिग्ध कोलंबो फ्लाइट में सवार, श्रीलंका में जांच तेज

Colombo Flightk: पहलगाम हमले का संदिग्ध चेन्नई-कोलंबो फ्लाइट में सवार, श्रीलंका के बंडारनायके हवाई अड्डे पर सर्च ऑपरेशन. चेन्नई से अलर्ट के बाद जांच तेज, संदिग्ध की पहचान की कोशिश जारी.

Colombo Flight
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

Colombo Flight: पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े एक संदिग्ध के देश से भागने की सूचना मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई. जानकारी के अनुसार, संदिग्ध चेन्नई से श्रीलंका के कोलंबो जा रही फ्लाइट में सवार था.

इस अलर्ट के बाद जब श्रीलंकन एयरलाइंस की फ्लाइट कोलंबो के बंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Bandaranaike International Airport) पर पहुंची, तो वहां पहुंचते ही विमान की पूरी सुरक्षा जांच की गई. यह कार्रवाई चेन्नई एरिया कंट्रोल सेंटर से मिली सूचना के आधार पर की गई, जिसमें कहा गया था कि फ्लाइट में भारत में वांछित एक संदिग्ध सवार हो सकता है.

फिलहाल श्रीलंकाई अधिकारियों और जांच एजेंसियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है. संदिग्ध की पहचान और उसकी मौजूदगी की पुष्टि की कोशिशें जारी हैं.

ये भी पढ़ें: भारत आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा: प्रधानमंत्री मोदी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital