Bharat Express DD Free Dish

UP News: दो लड़कियों को जबरन पिलाई शराब…नाबालिग के साथ गैंगरेप कर दूसरे को चलती कार से फेंका…मौत

उत्तर प्रदेश में नाबालिग के साथ चलती कार में गैंगरेप, सहेली को फेंकने से मौत. पीड़िता भागकर थाने पहुंची, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है. नौकरी का झांसा देकर दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी सहेली को चलती कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, 7 मई की सुबह खुर्जा थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से प्रतापगढ़ (UP News) की निवासी है और 17 साल की है. वह नोएडा के सूरजपुर (UP News) में अपने मामा के साथ किराए के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी करती है. 6 मई की रात करीब 8 बजे वह अपनी सहेली के साथ घर से निकली थी.

पीड़िता ने बताया कि सूरजपुर के पास अमित अपने दोस्त संदीप के साथ कार लेकर आया और दोनों को नौकरी दिलाने का वादा कर कार में बिठा लिया. पीड़िता ने कहा कि वह अमित को पहले से जानती थी, क्योंकि उसकी मुलाकात नौकरी के सिलसिले में हुई थी. रास्ते में अमित ने बीयर खरीदी और दोनों को जबरन पिलाई. इसके बाद अमित उन्हें ढाबे पर खाना खिलाने के बहाने ले गया. जब उन्होंने विरोध किया, तो अमित ने अपने एक अन्य साथी को बुलाया और कार में बैठा लिया.

हैवानियत की हद

कार में अमित और उसके साथियों ने मारपीट की और पीड़िता की सहेली को मेरठ में चलती कार से धक्का देकर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपियों ने कार को सुनसान इलाके में ले जाकर नाबालिग के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया और जान से मारने की धमकी दी.

पीड़िता ने भागकर बचाई जान

सुबह जब कार खुर्जा क्षेत्र में रुकी, तो पीड़िता मौका पाकर कार से उतरकर भागी और खुर्जा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

पुलिस का बयान

एसपी देहात तेजवीर सिंह ने बताया कि 7 मई को एक किशोरी ने खुर्जा थाने पहुंचकर बताया कि अमित, संदीप और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसकी सहेली को मेरठ में कार से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में खुर्जा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था. आज खुर्जा कोतवाली नगर पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: Ranchi GangRape: रांची में 12 साल के मासूम के साथ गैंगरेप, अधमरी हालत में छोड़ गए वहशी, पुलिस ने दबोचा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read