Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाक के यार पर भारत का डिजिटल प्रहार… चीन और तुर्किये की मीडिया का एक्स अकाउंट भारत में बंद

भारत ने चीन के ग्लोबल टाइम्स और तुर्किये के TRT वर्ल्ड के एक्स अकाउंट ब्लॉक किए. अरुणाचल में नाम बदलने के चीनी प्रयास खारिज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह भारत का अभिन्न अंग है.

China India

भारत-पाकिस्तान के बीगडे़ रिश्तों के बीच चीन भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने में जुटा हुआ था. इसके लिए वह अपने सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स का इस्तेमाल कर रहा था. भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए ग्लोबल टाइम्स के एक्स अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया है. अब देश में कोई भी इस अकाउंट के जरिए फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा को नहीं देख पाएगा.

इसके अलावा भारत ने भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान को खुला समर्थन देने वाले तुर्किये का ब्रॉडकास्टर ‘TRT World’ का भी एक्स अकाउंट बंद कर दिया है. तुर्किये ने भारत पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बीच पाकिस्तान को ड्रोन स्प्लाई किया था.

चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स पर यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब अरुणाचल प्रदेश में चीन की दखलंदाजी को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बदलने की कोशिश की, जिसका भारत ने तीखा विरोध किया. विदेश मंत्रालय ने इसे बेतुका और व्यर्थ प्रयास करार देते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा. मंत्रालय ने चीन के इस कदम को पूरी तरह से खारिज कर दिया.

विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की. बयान में कहा गया, “हमने देखा है कि चीन अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने के अपने निरर्थक प्रयासों में लगा है. हम अपने सैद्धांतिक रुख के अनुरूप इन प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं.” यह कदम भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता और चीन के प्रोपेगेंडा के खिलाफ मजबूत प्रतिक्रिया को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: भारत ने अरुणाचल प्रदेश में नाम बदलने की चीनी कोशिशों को बताया “व्यर्थ और हास्यास्पद”, कड़ा विरोध दर्ज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital