Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हरियाणा में फिर पकड़ा गया PAK जासूस, SP आस्था मोदी ने बताया- वो करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान गया था, तब से सूचनाएं भेज रहा

हरियाणा के कैथल जिले में एक और PAK जासूस देवेंद्र सिंह ढिल्लो गिरफ्तार हुआ है, जो करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान जाकर खुफिया एजेंसी के संपर्क में आया था और सेना से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं भेज रहा था.

Kaithal DSP on Pakistani Agent 2
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के मामलों में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है. हरियाणा में पानीपत के बाद अब कैथल जिले से एक शख्‍स को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी की पहचान कैथल जिले के गांव मस्तगढ़ निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र सिंह ढिल्लो के रूप में हुई है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) आस्था मोदी ने जानकारी दी कि देवेंद्र सिंह पिछले साल नवंबर 2024 में करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान गया था, जहां वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में आया और भारत से संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान में साझा करने लगा. एसपी आस्था मोदी की मानें तो पाकिस्तानी एजेंट्स ने जासूसी के लिए देवेंद्र को काफी पैसा दिया.

खालसा कॉलेज में की थी इस शख्‍स ने पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवेंद्र वर्तमान में पटियाला के खालसा कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस में एमए का छात्र है और पाकिस्तानी एजेंट्स के कहने पर पटियाला मिलिट्री कैंट की तस्वीरें और अन्य संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था.

देवेंद्र सिंह को 12 मई को उसकी फेसबुक आईडी पर पिस्तौल और बंदूकों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की और रिमांड पर लिया, तब उसके पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ.

मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच को भेजा

एसपी मोदी ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, और उसके बैंक खातों की भी जांच की जा रही है कि वह पाकिस्तान से किस तरह कितनी धनराशि ले रहा था. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके आगे की पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड पर लिया गया है.

इससे पहले इसी सप्ताह हरियाणा के पानीपत जिले से 24 वर्षीय नौमान इलाही को भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था और पाक एजेंट्स से पैसे अपने जीजा और कंपनी ड्राइवर के खातों में मंगवाता था. इसके अलावा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पंजाब में भी दो और संदिग्ध जासूसों को गिरफ्तार किया गया था, जो पाकिस्तान को सूचनाएं पहुंचाने के आरोपों में फंसे हैं.

ये भी पढ़ें- PM मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप प्रत्येक उद्यम को आगे बढ़ने और राष्‍ट्र सेवा करने का अवसर दे रहा है जीईएम: पीयूष गोयल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital