Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM मोदी हिंदुत्व को आगे बढ़ाने वाले नेता हैं: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर साबित किया है कि भारत अब किसी चुनौती से नहीं डरता.

shinde

सीएम एकनाथ शिंदे (फोटो फाइल)

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा और हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुत्व की विचारधारा को खुलकर आगे बढ़ाने वाले नेता हैं और उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर यह साबित कर दिया है कि भारत अब किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटता है.

एकनाथ शिंदे ने कहा, “पीएम मोदी जो भी करते हैं, खुलेआम करते हैं, छिपकर नहीं. आज पाकिस्तान को करारा जवाब देने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है. ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के एयरबेस तबाह कर दिए गए, आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया. आज दुनिया ने भारत की ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखी है. पूरा देश हमारी सेना और प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है.”

विपक्ष पर तीखा हमला, कांग्रेस को घेरा

शिंदे ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “यह ‘इंडिया’ गठबंधन नहीं, ‘इंडी’ गठबंधन है. यह पहले ही बिखर चुका है. जब यह गठबंधन भारतीय सेना पर सवाल उठाता है, तो यह देशहित में नहीं है. ऐसी राजनीति निंदनीय है.”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की जनता अब जागरूक है और वह जानती है कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए कौन खड़ा है. उन्होंने भारतीय सेना के साहस और सरकार की दृढ़ता की सराहना की और विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता का आरोप लगाया.

देश की सुरक्षा पर राजनीति को बताया निंदनीय

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मृत्युंजय सिंह यादव की किताब ‘कंटेस्टिंग डेमोक्रेटिक डेफिसिट’ के विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए ‘इंडिया’ ब्लॉक के भविष्य को लेकर संदेह जताया था.

शिंदे ने कहा, “मृत्युंजय सिंह यादव को लगता है कि ‘इंडिया’ गठबंधन अभी भी कायम है, लेकिन मैं इसको लेकर आश्वस्त नहीं हूं. इसका स्पष्ट जवाब केवल सलमान खुर्शीद ही दे सकते हैं, क्योंकि वह ‘इंडिया’ ब्लॉक के लिए बातचीत करने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. अगर यह गठबंधन पूरी तरह से बना हुआ है, तो मुझे बेहद खुशी होगी, लेकिन मौजूदा हालात बताते हैं कि इसकी स्थिति कमजोर हो गई है.”

ये भी पढ़ें: Jai Hind! भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा ने अहमदाबाद में निकाली तिरंगा यात्रा, शामिल हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital