डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (फोटो सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर करारा पलटवार किया है. उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आज सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा- ‘अराजकता’ का दूसरा नाम बन चुके राहुल गांधी का असल दुख यह है कि भारत की सेनाओं ने आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार किया और देश को कोई नुकसान नहीं हुआ.
‘अराजकता’ का दूसरा नाम है श्री राहुल गांधी। उनका असल दुख इस बात को लेकर है कि ‘आपरेशन सिंदूर’ में भारत का कोई नुकसान क्यों नहीं हुआ, जबकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान का सीना छलनी कर दिया था जिससे पूरी दुनिया हैरान है। वह सरकार पर सवालों की बौछार इसलिए कर रहे हैं ताकि पाकिस्तान को…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) May 20, 2025
कांग्रेस की बौखलाहट, राहुल गांधी इसलिए उठा रहे सवाल
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट इस बात से है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर चल रहे आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर दुनिया को चौंका दिया, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सरकार पर इसलिए सवालों की बौछार कर रहे हैं ताकि पाकिस्तान को सुकून मिल सके, क्योंकि उन्हें भारत की नहीं, दुश्मनों की चिंता अधिक है, DCM ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यदि गांधी परिवार को भारतीय सेना पर विश्वास होता, तो दशकों से लहूलुहान कश्मीर की स्थिति वैसी न होती जैसी कांग्रेस ने छोड़ रखी थी.
मौर्य ने कहा- सच्चाई यह है कि PM नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जब देश की सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हुई हैं, तब कांग्रेस और गांधी परिवार का दुख और बढ़ गया है – क्योंकि राष्ट्र की ताकत और आत्मविश्वास उनकी राजनीति की सबसे बड़ी दुश्मन है.
उन्होंने कहा- यह वही कांग्रेस है, जो हर राष्ट्रवादी कदम का विरोध कर आतंकी मानसिकता को ढाल देने का काम करती रही है. परंतु अब नया भारत न ‘टेरर’ सहता है, न टेररिस्ट नैरेटिव अब हर वार का जवाब भारतीय सेना अपनी शर्तों पर देती है, और पूरा देश अपने वीर सैनिकों और प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रवादी नेतृत्व के साथ एकजुट खड़ा है.
यह भी पढ़िए: 18 साल से बेदखली आदेश का पालन नहीं, लेखपाल ने दी याचिका वापस लेने की धमकी; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया तलब
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



