पीएम मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा पर राजस्थान के बीकानेर पहुंचे हैं. पीएम मोदी का बीकानेर में भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर पहुंचे और दर्शन किए. इसके बाद पीएम मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए देशनोक रेलवे स्टेशन से बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस को हरी जंडी दिखाकर रवाना किया.
#WATCH | बीकानेर, राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशनोक में करणी माता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
(सोर्स: ANI/ DD) pic.twitter.com/3JNhn8Phok
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन किया और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.
#WATCH | बीकानेर, राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन किया और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
वे 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन कर राष्ट्र को… pic.twitter.com/9zdCY6B1Od
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2025
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किमी) की आधारशिला रखी तथा सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी) तथा समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी) रेल लाइन विद्युतीकरण एवं राजस्थान के लिए 26,000 करोड़ रुपये की जनकल्याणकारी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

